Thursday 1 September 2016

SHORT HINDI POEMS 6

1. जाना तो है सभी को एक दिन
    तो रोते रोते क्यों जाए ?
    मिठ्ठी मे समा जाना है सभी को एक दिन
    तो चलो कुछ सुनेहरी यादों को दे जाए

2. दिल को फुटबाल समझ के खेलनेवालो
     ये कभी मत भूलो
     फुटबाल के साथ खेलोगे तो हमेशा जीत जाओगे
     दिल के साथ खेलोगे तो हमेशा हार जाओगे

3. चीजो़ को सही समय और सही जगह पे इस्तेमाल करे तो बेहतर है...                              
     आँसू बनते हैं अनमोल
     अगर वो खुशी से गिरे तो
     आँसू बनते हैं बेकार
     जब वो दु:ख के हो तो

4. ये जिंदगी जीना तो सिर्फ एक बहाना है
    अपने कर्मों का फल सबको भुगतना है
    जो भी बीज हमने पहले बोया है
    उसी का फल आज हमने पाया है

- रेविना

5. पानी की कीमत सिर्फ प्यासा ही समझता है
    रोटी की कीमत सिर्फ भूखा ही समझता है
    आँखों की कीमत सिर्फ अँधा ही समझता है
    रिश्तों की कीमत सिर्फ आवारा ही समझता है

- रेविना

No comments:

Post a Comment