Tuesday 18 June 2013

प्यार की परिभाषा !!!!!!!!!

आखिर क्या होता है प्यार 
कोई दे सकता है इसका उत्तर 
क्या यह है दो जिस्मों का मिलन 
या दो दिलों का अटूट बंधन 

इस प्यार के हैं इतने रंग रूप 
कभी लगता है छाँव तो कभी धूप 
इतनी सुंदर इसकी परिभाषा 
कि हम सुनना चाहेंगे हमेशा 

हम्हे तो हमेशा यही लगता है 
प्यार किया नहीं जाता प्यार हो जाता है 

क्या आपका भी है यही ख़याल 
हम कर रहें हैं आप से यह सवाल 
अगर आपको मिला इसका जवाब 
समझिये अपने आप को धन्य जनाब 

- रेविना 


No comments:

Post a Comment