Tuesday 18 June 2013

आशा और भरोसा !!!!!!

हम जी रहे हैं इस उम्मीद के सहारे 
कि कल हो जायेंगे सपने सच हमारे 
जो सपनो में देखती आई हूँ हमेशा 
उसका नाम है आशा 
हम जी रहे हैं इस उम्मीद के सहारे 
कि अपने कभी न छोड़ेंगे साथ हमारे 
यही कहके दिल को देती हूँ दिलासा 
उसका नाम है भरोसा 
हम क्या ? इस जग में सब जीते हैं 
यह आशा लेकर और इस भरोसे के साथ 
कि उनका भी सपना एक दिन हकीकत बन जाएगा 
और जो अपना है उन सपनो को सच में बदल देगा 
यकीन मानिए यह आशा और भरोसा 
सबकी ज़िन्दगी की मकान की दो मज़बूत खम्बे हैं  
अगर यह दो खम्बे कमज़ोर होगए तो 
ज़िन्दगी कभी भी गिरनेवाली मकान है 

- रेविना 

No comments:

Post a Comment