Tuesday 21 November 2017

SHORT HINDI POEMS -10

1. माना हमने जो किया वो सबके नज़र मे गुना है
    पर आपने जो किया क्या वो तारीफ के काबिल है?
    माना हमने आप से गुस्सा किया दो चार बातें सुना दिया
    पर आपने भी बेइमानी करके ऐसा भी क्या उखाड लिया?
- रेविना

2.दोस्ती करो उन से
   जिनसे नाता हो आपका जन्मों से
   दोस्त बनो उन के
   जो खुश हो जाए आप से मिलके
   दोस्त बनावो उन्हे
   जो साथ दे आप के हर मुश्किल में
-रेविना

*********जिंदगी*********
3. जिंदगी से हमने इतना सीखा है
    कि अब दर्द को भी हंसके झेलते हैं
    जिंदगी ने हम्हे इतना सिखाया है
    कि अब अॉसुआों को भी खुशी से पी लेते हैं
    जिंदगी हम्हे इतना कुछ दे चुकी है
    कि अब घाव को भी जतन से पालते हैं
- रेविना

4. जिंदगी का ये कडवा सच
    न होता है सच या झूठ
    सब ऑखों की फरेब है
    उगता वही जो हम बोते है
    मिलता वही जो नसीब मे होता है
    पाता वही जो हकदार होता है
- रेविना

5. मुश्किले जितनी भी आये
    डट के सामना करो
    रात को बीत जाने दो
    रोशनी का इंतजा़र करो
- रेविना

No comments:

Post a Comment